पीएम सूर्यघर योजना: अब सिर्फ 7 दिन में मिलेगी सोलर पैनल की सब्सिडी, जानें सरकार की नई योजना

भारत न्यूज़ लाइव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अब सोलर पैनल लगाने वालों को सब्सिडी पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने सब्सिडी के वितरण की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए नई योजना बनाई है। अब तक जहां सब्सिडी मिलने में लगभग 30 दिन लगते थे, वहीं सरकार इसे घटाकर महज 7 दिन करने की सोच रही है।
सरकार का नई प्रक्रिया लागू करने का विचार
सरकार ने योजना में सुधार के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को जोड़ने की योजना बनाई है। इससे आवेदकों के चेक और बैंक डिटेल्स के बिना भी सब्सिडी का भुगतान सीधे हो सकेगा, जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।
बिजली बिल से निजात पाने का बेहतर तरीका
गर्मियों और सर्दियों में बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान लोग सोलर पैनल की ओर रुख कर रहे हैं। पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी दी जाती है, जिससे बिजली बिल में कटौती हो सकती है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन करते हैं, तो अब आपको सब्सिडी पाने के लिए ज्यादा दिन नहीं इंतजार करना होगा। सरकार का उद्देश्य आवेदकों की संख्या बढ़ाना और समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना है।
आने वाले समय में बदलाव
यदि सरकार की नई प्रक्रिया लागू होती है, तो सब्सिडी पाने में लगने वाला समय और कम हो सकता है, जिससे अधिक लोग इस योजना का फायदा उठा सकेंगे।


