देश
उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने वर्ष 2023 – 24 के हितलाभ के आवेदनों को किया निरस्त, मार्च 2025 तक पुनः आवेदन जमा करने के आदेश ।

नवीनचन्द्र कुरील ( चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव )
देहरादून । उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव दीप्ति सिंह ने वर्ष 2023 – 24 में जिन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ने विवाहोपरान्त सहायता, छात्रवृत्ति सहायता, मृत्योपरान्त सहायता प्रसूति सहायता हेतु पंजीकरण कार्यालय / श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालयों में आवेदन जमा किये थे परन्तु वे किन्हीं कारणों से पंजीकरण अधिकारी ने उन्हें निरस्त कर आदेश जारी कर दिया है। और आवेदनों को पुनः मार्च 2025 तक जमा करने के आदेश जारी किये है।
गत वर्ष से DBT की बाट जोह रहे निर्माण श्रमिकों को एक बार फिर से सभी कागज एकत्र करने पड़ेंगे । स्टाम्प तथा ठेकेदार का प्रमाण पत्र आदि बनवाना पड़ेगा । तब जाकर कहीं आवेदन जमा होगा। इतने दिन तक श्रमिकों बेबसाइट खुलने का इंतजार कर रहे थे। परिणाम ने श्रमिकों को निराश कर दिया।




