
एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 91 वर्ष थी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।
28 दिसम्बर 2024 को डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर उन्हें 21 तोपों की सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंतिम संस्कार में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए।
डॉ. मनमोहन सिंह को देश का ‘साइलेंट लीडर’ कहा जाता था, जिनकी नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


