देश

नए साल में मोदी सरकार का किसानों को तोहफा: फसल बीमा योजना में बढ़ोतरी और सस्ती डीएपी की सुविधा!

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम, फसल बीमा और डीएपी की उपलब्धता में होगा सुधार

भारत न्यूज़ लाइव

नई दिल्ली, 01 जनवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के पहले दिन सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों पर बात की और बताया कि इस साल का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि फसल बीमा योजना के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी दी गई है, जो किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान करेगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों किसानों के लिए समर्पित है। केंद्र सरकार किसानों की भलाई और समृद्धि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए 69,515.71 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।

किसानों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नए साल का पहला निर्णय हमारे देश के करोड़ों किसान भाई-बहनों को समर्पित है। फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने से अन्नदाताओं की फसलों को और अधिक सुरक्षा मिलेगी और नुकसान की चिंता कम होगी।”

डीएपी उर्वरक की सस्ती उपलब्धता
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किसानों को सस्ती दर पर डीएपी उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के फैसले का भी जिक्र किया। इसके तहत डीएपी की 50 किलो बोरी की कीमत 1,350 रुपये रखी जाएगी, जिससे किसानों को किफायती दर पर उर्वरक उपलब्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस फैसले से किसानों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें : इंडिया ने घरेलू उड़ानों में वाईफाई सेवा शुरू की, पहली भारतीय एयरलाइन बनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *