टेक्नोलॉजीदेशसाइबर अटैक

कहीं आपका लैपटॉप हैक तो नहीं हो गया? पहचानें इन संकेतों को और रहें सतर्क

भारत न्यूज़ लाइव

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की तेजी से बढ़ती दुनिया में जहां कार्य आसान हो गए हैं, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हैकर्स अब केवल आपके व्यक्तिगत डेटा तक पहुंचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक कर फ्रॉड करने के लिए भी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप समझें कि आपके डिवाइस में वायरस या मैलवेयर घुसने के संकेत क्या हो सकते हैं, ताकि आप समय रहते सतर्क हो सकें और अपनी सुरक्षा कर सकें।

लैपटॉप या पीसी में वायरस के घुसने के संकेत

  1. धीमे ओपनिंग
    अगर आपके कंप्यूटर में फाइल्स और ऐप्स ओपन होने में सामान्य से ज्यादा समय लगने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके सिस्टम में वायरस घुस चुका है।
  2. सिस्टम की परफॉर्मेंस में गिरावट
    आपके कंप्यूटर की परफॉर्मेंस अचानक स्लो हो जाती है, जैसे कि बहुत समय बाद वेबसाइट लोड हो रही हो या ऐप्स फ्रीज हो रहे हों, तो यह भी वायरस या मैलवेयर का संकेत हो सकता है।
  3. पॉप-अप्स और स्पैम
    लगातार पॉप-अप्स और स्पैम दिखाई देने लगना, जो न तो आपने खोला है और न ही आपने अनुमति दी है, यह एक और संकेत है कि आपका डिवाइस हैक हो सकता है।
  4. लैपटॉप का लॉक होना
    अगर आपका लैपटॉप लॉक हो जाए और आप उसे एक्सेस न कर पाएंगे, तो यह मैलवेयर की वजह से हो सकता है, जो आपके सिस्टम को बाधित कर रहा है।
  5. होम पेज में बदलाव
    आपके लैपटॉप या पीसी के होम पेज में बिना आपकी अनुमति के बदलाव आ सकते हैं। हैकर्स आपके सिस्टम में अनजाने प्रोग्राम इंस्टॉल कर सकते हैं, जो आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं।
  6. अन्य सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव
    आपके मेल अकाउंट से बल्क ईमेल भेजे जा सकते हैं या सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर डिसेबल हो सकता है, जो आपको और आपके डेटा को खतरे में डाल सकता है।
  7. बैटरी की खपत और सिस्टम क्रैश
    यदि आपका लैपटॉप बहुत जल्दी बैटरी खत्म कर रहा है या सिस्टम बार-बार क्रैश हो रहा है, तो यह भी हैकिंग का संकेत हो सकता है।

कैसे करें सुरक्षा?

  • नए सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करते समय सतर्क रहें।
  • सिस्टम में एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें और उसे नियमित रूप से अपडेट करें।
  • कभी भी अपरिचित लिंक पर क्लिक न करें।
  • अपने सिस्टम और पासवर्ड को मजबूत रखें।
  • सुरक्षा अपडेट्स की अनदेखी न करें।

इन संकेतों को पहचानकर आप अपने डिवाइस को बचा सकते हैं और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *