उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार
Trending

7 मार्च को अमित शाह का दौरा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप में तैयारियों का लिया जायजा

भारत न्यूज़ लाइव

हरिद्वार l 7 मार्च को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं बैरागी कैंप पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच, अतिथि दीर्घा, आमजन के लिए बनाए जा रहे पंडाल, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और शौचालयों की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी इंतजाम समयबद्ध, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

7 मार्च को अमित शाह का दौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और समुचित समन्वय दिखाई देना चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास मार्गों को सुव्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया।

7 मार्च को अमित शाह का दौरा

यातायात प्रबंधन के संबंध में भी मुख्यमंत्री ने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दिन शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। बाहरी वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएं और स्थानीय नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र और चिकित्सकीय टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

7 मार्च को अमित शाह का दौरा

इस दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल टैंकर, अस्थायी शौचालय, स्वच्छता कर्मियों की तैनाती और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में सुचारू संचालन, पारदर्शिता और जनसुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी विभागों से टीम भावना के साथ कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Read Also : http://उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में 16–18 मार्च को होगी व्यापक मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की होगी कड़ी परीक्षा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *