उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी
Trending

नई टिहरी में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, 7 मार्च से मंडल स्तर पर होंगे 24 घंटे के प्रशिक्षण वर्ग l

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

टिहरी गढ़वाल, 28 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत शनिवार को नई टिहरी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय रावत ने की, जबकि शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं महाभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से भली-भांति अवगत कराना तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करना है।

उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही पार्टी का मूल लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नकारात्मक और विभाजनकारी विचारधाराओं का जवाब सकारात्मक संवाद और तथ्यात्मक जानकारी के माध्यम से दें।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर अनिवार्य रूप से 24 घंटे की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण के लिए सात प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं, जिनमें विचार परिवार, भाजपा का इतिहास और विकास, संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियां, एआई, नमो और सरल ऐप का उपयोग, बूथ प्रबंधन तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम शामिल हैं।

जिले के सहप्रभारी रविंद्र राणा ने निर्देश दिए कि सभी मंडलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराए जाएं। उन्होंने प्रत्येक मंडल में संयोजक और सहसंयोजक की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में आईटी सेल के प्रदेश संयोजक प्रवीन लेखवार, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं सक्रिय बनाना बताया गया।

Read Also : http://वनाग्नि पर प्रशासन सख्त: लापरवाही पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई – डीएम आकांक्षा कोंडे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *