Aligarh – bharatnewslive

रिटायर्ड फौजी बेटे ने पिता की हत्या की, लाइसेंसी बंदूक से किया सीने में वार, गांव में मचा हड़कंप
भारत न्यूज़ लाइव

अलीगढ़: अलीगढ़ के लोधा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड फौजी बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। लहौसरा गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग बनी सिंह का बेटा किशनपाल, जो आर्मी से रिटायर हो चुका है, ने शनिवार की शाम को अपनी लाइसेंसी बंदूक से उन्हें सीने में गोली मार दी। इस खौफनाक घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और घरेलू झगड़ा कारण बताया जा रहा है।

शनिवार को किशनपाल और उसकी पत्नी प्रीति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह पत्नी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। पत्नी पर हो रहे अत्याचार को देख, पिता बनी सिंह और बेटे के भाई ने उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, किशनपाल ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। शाम होते-होते खेत में पिता-पुत्र के बीच फिर से झगड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि किशनपाल ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी दे दी।

घर लौटते ही किशनपाल ने अपने पिता को गालियां देना शुरू कर दिया। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो गुस्से से भरे किशनपाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और सीधे उनके सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही बनी सिंह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग और ग्रामीण इस हिंसक वारदात से स्तब्ध हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बनी सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी किशनपाल बंदूक लेकर गांव से फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बंदूक लहराते हुए उन्हें धमकाकर भाग निकला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। इस सनसनी खेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, और गांव में मातम पसरा हुआ है।

The post रिटायर्ड फौजी बेटे ने पिता की हत्या की, लाइसेंसी बंदूक से किया सीने में वार, गांव में मचा हड़कंप appeared first on bharatnewslive.