क्राइमभगवानपुरहरिद्वार

02 वर्ष से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर चला रहे मोटर साइकिल सवार को नाजायज चाकू से साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )
भगवानपुर l दिनांक- 15.04.23 को थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खानपुर चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियो / वाहनो की चैकिंग कर रहे थे, कुछ समय पश्चचात एक लडका एक स्पलेण्डर मोटर साईकिल पर ईमलीखेडा रोड की तरफ से पुलिस की ओर आता हुआ दिखायी दिया जो पुलिस कर्मचारी गणों को चैकिंग करता देखकर मोटर साईकिल को रोककर वापस मोड कर भागने लगा जिस पर पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा एक बार की दबिश देकर इस लड़के को मोटर साईकिल सहित पकड़ लिया l पकड़े गये लड़के का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल चला रहे लडके ने अपना नाम शाहरूख पुत्र यासीन निवासी सिकरोढा ढाली के पास कस्बा भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 20 वर्ष बताया। जिसकी जामा तलाशी में पहने पेन्ट के बाये सुडे में एक नाजायज चाकू बरामद हुआ । मोटर साईकिल के कागजात व लाईसेंस तलब करने को कहा तो उक्त व्यक्ति कागजात दिखाने से कतरा रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल का निरीक्षण किया तो मोटर साईकिल पे लगे नम्बर प्लेट में अंकित रजि0 नं0 UK08-G-6413 को ई-चालान मशीन में चैक किया गया तो उक्त पंजीकरण नम्बर के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नही हो पायी । जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर साईकिल के चैसिस नम्बर MBLHA10AMDHF13550 को ई- चालान मशीन में चैक किया गया तो उक्त मोटर साईकिल का पंजीकरण नम्बर UK08-AD-0336 तथा ईंजन नम्बर HA10EJDHF22541 प्राप्त हुआ तथा जिसका पंजीकृत स्वामी नीरज पुत्र महेन्द्र सिहं निवासी म0न0 81 सुनहेरा रोड काली माता मंदिर रूडकी हरिद्वार प्राप्त हुआ। मोटर साईकिल के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर पकडे गये लडके शाहरूख ने बताया कि साहब यह मोटर साईकिल मेने लगभग दो साल पहले कालू से खरीदी थी जो कि भगवानपुर में मेरे घर के पास रहता है,सर इस मोटर साईकिल के मेरे पास कागजात नही थे इसलिये मैने इस पर दूसरी नम्बर प्लेट लगा दी थी और तब से मै इस मोटर साईकिल को चल रहा था जिसपर पुलिस द्वारा मोटर साईकिल को एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत सीज की गयी एंव उक्त व्यक्ति शाहरूख द्वारा मोटर साईकिल सख्या UK08-AD-0336 पर कूटरचित नम्बर प्लेट UK08-G-6413 लगाकर मिथ्य नम्बर प्लेट का प्रयोग करते हुए छल किया गया है और उक्त व्यक्ति से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ था जिस पर उक्त व्यक्ति शाहरूख पुत्र यासीन निवासी सिकरोढा ढाली के पास कस्बा भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 20 वर्को मु0अ0सं0 225/23 धारा 420/465/482 भादवि व मु0अ0सं0 226/23 4/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उक्त व्यक्ति के पास से एक अदद नाजायज चाकू तथा एक अदद मो0सां0 मय कूटरचित नम्बर प्लेट सं0 UK08-AD-0336 बरामद किया गया है l पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन कुमार , हे0का0 177 बृजपाल , का0 260 अजय जोशी हो0गार्ड नीटू थाना भगवानपुर रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *