क्राइमभगवानपुरहरिद्वार

पुलिस चेकिंग के दौरान 25 हजार के फरार इनामी बदमाश ने पुलिस पर झोंका फायर , पुलिस की जबाबी फायरिंग में बदमाश घायल

नवीनचन्द्र कुरील ( चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव )
भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गयी। लगातार फायरिंग होने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का ईनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि हरिद्वार मे नए एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल की तैनाती के बाद जिले की पुलिस एक्टिव नजर आई जंहा पुलिस ने एक 25000 रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है
ईनामी बदमाश शहजाद पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। जिस पर चोरी डकैती,हत्या जैसे पथरी थाने में 5 मुकदमें दर्ज है फिलहाल बदमाश का उपचार चल रहा है। वहीं एसएसपी ने कहा कि पिछले लंबे समय से बदमाश फरार चल रहा था और आज चेकिंग के दौरान पुलिस आरोपी ने फायर झोंक दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर गोली लगी है जिसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *