चेन्नईदेशरेल हादसा

तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर, 19 घायल, ट्रेनों का रूट प्रभावित

नवीन चंद्र कुरील ( एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव )

चेन्नई । शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 को तमिलनाडु में एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (12578) मालगाड़ी से टकरा गई। यह हादसा चेन्नई के पास कावरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन पर रात 8:50 बजे हुआ, जब ट्रेन गलती से लूप लाइन में प्रवेश कर गई, जहाँ मालगाड़ी खड़ी थी। टक्कर के बाद इंजन पटरी से उतर गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए।

दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ट्रेन को मुख्य लाइन से बिना रुके गुजरना था, लेकिन सिग्नल के बावजूद ट्रेन लूप लाइन में चली गई। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया और कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

रेल मंत्रालय ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार हैं- चेन्नई डिवीजन में हेल्पलाइन नंबर 04425354151 04424354995, समस्तीपुर- 8102918840, दरभंगा- 8210335395, दानापुर – 9031069105, डीडीयू जंक्शन- 7525039558. और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *