क्राइमलक्सरहरिद्वार

लक्सर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नवीन चंद्र कुरील (चीफ एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव )

हरिद्वार । लक्सर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली के प्रभारी राजीव राथौड़ ने बताया कि हरिद्वार के एसएसपी ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति आपस में लड़ाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपने नाम राजू (21 वर्ष), निखिल (19 वर्ष) और रोहित बताया, सभी निवासी ग्राम अकोढा कला, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल नरेश नेगी तथा जगत सिंह शामिल थे। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *