
नवीन चन्द्र कुरील (चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव )
रुड़की । रुड़की में यूनाइटेड परिवार के तत्वाधान में लालकुर्ती में आयोजित 21वें विशाल मां भगवती की शोभा यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुनों और भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने मां भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां अपने भक्तों पर असीम कृपा करती हैं। यूनाइटेड परिवार पिछले दो दशकों से लगातार मां भगवती का जागरण और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन कर रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं। शोभायात्रा लालकुर्ती से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां भक्तों ने फूलों की वर्षा की। आकर्षक झांकियों में मां दुर्गा की भव्य सजावट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। योगेश जमानिया ने भोले शंकर और अगोरी के नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान मेयर ने सभी कलाकारों और यूनाइटेड परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूनाइटेड परिवार के संरक्षक वीरेंद्र पांडेय,कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा,समाजसेवी नितिन तनेजा,रविंद्र आहूजा,विजय दुआ,उपाध्यक्ष मोनू गुप्ता, सचिव अंकुश कटारिया,नीरज गगनेजा,आशीष कन्नौजिया,प्रकाश सिंह बिष्ट,अमन कन्नौजिया,संदीप कुमार,कन्हैयालाल खंडेलवाल,आकाश कन्नौजिया,अमित साहू,विशेष त्यागी,प्रदीप कुमार,नितिन दुआ,नवीन कुमार,अभिषेक कन्नौजिया,सागर कन्नौजिया,सोनू कुमार, रोनित कन्नौजिया,हर्षित भी उपस्थित थे, जिन्होंने मेयर गौरव गोयल को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



