हरिद्वार

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में सीएससी पर की जा रही बड़े पैमाने पर छापेमारी

भारत न्यूज लाइव ब्यूरो

हरिद्वार । जनपद में आधार केन्द्रों एवं csc पर हो रही अनियमितताओं और फर्जी आधार से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में व्यापक छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारियों ने सीएससी संचालकों के बीच हड़कंप मचा दिया। विशेषकर रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी में विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड और 15 पैन कार्ड बरामद हुए, जो पहली नजर में ही संदिग्ध प्रतीत हुए। इतनी बड़ी संख्या में कार्ड मिलने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर और अन्य उपकरण मौके पर ही जब्त कर लिए गए। इसके अलावा, जनपद के अन्य सीएससी सेंटरों पर की गई छापेमारी के दौरान कई केन्द्र बंद पाए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनियमितताओं और गड़बड़ी में संलिप्त सभी सीएससी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और जनता के अधिकारों की रक्षा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *