Breaking News: किसानों के लिए PM Modi का विशेष पैकेज

भारत न्यूज़ लाइव
नई दिल्ली, 01 जनवरी 2025: नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने किसानों से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जो खेती और किसानों की आय को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे। कैबिनेट की बैठक में किए गए फैसलों के तहत सरकार ने किसानों के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की है।

सरकार का कहना है कि यह पैकेज खेती की लागत को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेष रूप से, इस पैकेज में कंपनियों को उत्पादन लागत में सहयोग देने का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों को डीएपी (Diammonium Phosphate) और अन्य जरूरी खादों को सस्ते दरों पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इसके अलावा, सरकार ने डीएपी खाद बनाने वाली कंपनियों के लिए एक विशेष पैकेज की स्वीकृति भी प्रदान की है, जो खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करेगा।
यह निर्णय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार और खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा।
Also Read: 2025 में आरबीआई के नए नियम: जीरो बैलेंस और निष्क्रिय खातों को किया जाएगा बंद, जानें क्या करें


