उत्तरप्रदेशक्राइमदेशलखनऊ

लखनऊ में नए साल पर पांच लोगों की हत्या, आरोपी अरशद ने किया बड़ा खुलासा

भारत न्यूज़ लाइव

लखनऊ, 01 जनवरी 2025: राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में एक युवक ने अपनी मां और बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अरशद के रूप में हुई है, जो आगरा का निवासी बताया जा रहा है।

लखनऊ में नए साल पर पांच लोगों की हत्या, आरोपी अरशद ने किया बड़ा खुलासा

आरोपी ने अपनी मां अस्मा और बहनों आलिया (9 वर्ष), अल्शिया (19 वर्ष), अक्सा (16 वर्ष) और रहमीन (18 वर्ष) को निर्ममता से मार डाला। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है, और इस घटना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

यह मामला न केवल शहर में बल्कि पूरे प्रदेश में सनसनी का कारण बन गया है, और इस हत्या के कारण पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी हैरान-परेशान है। आरोपी का यह कदम सभी के लिए एक बड़ा सवाल बन गया है कि आखिर एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा घिनौना अपराध क्यों किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके।

ये भी पढ़े: Breaking News: किसानों के लिए PM Modi का विशेष पैकेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *