देशहरिद्वार
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखंड की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ विशेष जोर

भगवानपुर । आजादी के अमृत महोत्सव और 15 अगस्त की गरिमा के बीच भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखंड के कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद एक विशेष बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्वतंत्रता दिवस पर भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखंड की बैठक

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य देशभक्ति के जोश से ओतप्रोत नजर आए। महामंत्री सिंटू कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि *“स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें जो आजादी दी है,http://स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें जो आजादी दी है, उसे बनाए रखने के लिए हमें संगठित रहकर श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।”* उन्होंने संघ के विस्तार, सदस्यता अभियान, और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्यों ने एक स्वर में श्रमिक एकता के नारे लगाए और श्रमिकों के कल्याण हेतु निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।अंत में बैठक का समापन हुआ और मिठाई वितरण कर स्वतंत्रता दिवस का उल्लास साझा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, कार्यालय मंत्री अरविन्द कुमार, सदस्य सोमपाल, मुनेश देवी, ब्रिजेश, महताब आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *