
भारत न्यूज़ लाइव
पिथौरागढ़। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ, पिथौरागढ़ के जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमराम ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धोनी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के उपरांत शहीदों को नमन किया गया और राष्ट्रगान हुआ।

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि निर्माण श्रमिक देश की विकास-यात्रा की नींव हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं—जैसे पंजीकरण, स्वास्थ्य सहायता, शिक्षा अनुदान और दुर्घटना बीमा—का अधिकतम लाभ श्रमिक परिवारों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। महासचिव ने आगामी माह में सदस्यता अभियान, श्रमिक जागरूकता शिविर तथा योजना सहायता डेस्क लगाने की घोषणा की, ताकि पात्र श्रमिकों को मौके पर ही मार्गदर्शन व दस्तावेज़ सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए उपस्थित श्रमिकों व पदाधिकारियों को मिठाई वितरित की गई। संघ ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक श्रमिक साथियों को जोड़कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। इस मौके पर संघ के जिला महासचिव पवननाथ, सचिव प्रीती थापा,उपाध्यक्ष राजीव, मंत्री ध्रुवनाथ , संगठन मंत्री कुण्डल सिंह, कोषाध्यक्ष रामीराम, मीडिया प्रभारी विजेंद्र कुमार, कार्यकारणी सदस्य मोबिन अहमद, गीता पाल, रजनी, नेहा तिवारी, निर्मला देवी, किरन बिष्ट सदस्य उपस्थित रहे।


