उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी
Trending

ताइक्वांडो में ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल के 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

विक्रम सिंह कठैत , एडिटर भारतं न्यूज़ लाइव

नई टिहरी। ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल, न्यू टिहरी के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में छह छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं।

ताइक्वांडो की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता सेंट जोसेफ स्कूल, कोटद्वार में आयोजित हुई थी। इसमें ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन रीजनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।

इसके बाद 20 सितंबर 2026 को ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल, न्यू टिहरी में CISCE ताइक्वांडो रीजनल लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया और कुल 11 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्राओं में यशस्वी पडियार (कक्षा IX), शौर्या नेगी (कक्षा VII), आरोही शाह (कक्षा VIII), आस्था रावत (कक्षा IX), जीविका रावत (कक्षा XI) और अनुष्का शाह (कक्षा XI) शामिल हैं।

वहीं, चयनित छात्रों में प्रज्ञान डोभाल (कक्षा VI), लोकेश प्रसाद (कक्षा VII), शौर्य जखमोला (कक्षा IX), शिवांश भट्ट (कक्षा IX) और आदर्श सेमवाल (कक्षा XI) शामिल हैं।

बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमृतसर, पंजाब में आयोजित होगी, जबकि बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना में होगी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जोश टी.जे., प्रधानाचार्या सिस्टर दीपान्तो FCC, ताइक्वांडो कोच सोनू विश्वकर्मा तथा शिक्षक विक्रम सिंह कठैत ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खिलाड़ियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कोच सोनू विश्वकर्मा द्वारा दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *