टिहरी गढ़वालनई टिहरी

ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ ।

विक्रम सिंह कठैत , एडिटर भारतं न्यूज़ लाइव

नई टिहरी, 25 अगस्त 2026। ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल, नई टिहरी में मंगलवार को विद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर जोसेफ चिट्टुपरमविल ने शुभकामना शिलापट्ट पर रिबन काटकर स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ ।

विद्यालय के प्रबंधक फादर जोश टी.जे. ने अपने संबोधन में बताया कि विद्यालय की स्थापना 26 अगस्त 1977 को पुरानी टिहरी शहर के रानी बाग में की गई थी। स्थापना के बाद से विद्यालय निरंतर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके अनेक छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ ।

मुख्य अतिथि फादर जोसेफ चिट्टुपरमविल ने विद्यालय की स्वर्ण जयंती पर प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का अब तक का सफर शानदार और गौरवपूर्ण रहा है तथा आने वाले वर्षों में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करे, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर दीपातों ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ ।

कार्यक्रम में सिस्टर जीन मरिया, सिस्टर शुशांति, तेज डोभाल, चरनजीत, संगीता चौहान, डॉ. विक्रम सिंह कठैत, कमल बहुगुणा, श्वेता नेगी, गरिमा, अंजुला बिष्ट, ऋषिका, ललिता, ममता नेगी, सुनील, शोमेन, ग्रेस सिंह, साक्षी, नीता सुयाल, सोनू, सूर्यांश बडोनी, लाजवंती, मोनिका पाल, रीना भट्ट, सरिता, बीरू चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *