टिहरी गढ़वालनई टिहरी

आल सेंट कॉन्वेंट स्कूल, नई टिहरी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अमर शहीद श्री देव सुमन की 82वीं जयंती

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

नई टिहरी, 25 जुलाई 2026। आल सेंट कॉन्वेंट स्कूल, नई टिहरी में अमर शहीद श्री देव सुमन की 82वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राध्यापक, स्वामी तीर्थ परिसर बादशाहीथौल तथा वर्तमान में जिला अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी गढ़वाल, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधक फादर जोसेफ टी.जे., प्रधानाचार्या सिस्टर डिपाडों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अमर शहीद श्री देव सुमन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही श्री देव सुमन के जीवन एवं योगदान पर भाषण, प्रश्नोत्तरी (क्विज) तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आल सेंट कॉन्वेंट स्कूल

अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. राकेश भूषण गोदियाल ने श्री देव सुमन के त्याग, बलिदान और संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रबंधक फादर जोसेफ टी.जे. ने श्री देव सुमन को महान क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर प्रभात फेरी एवं क्रॉस कंट्री रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न सदनों के मध्य फुटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

आल सेंट कॉन्वेंट स्कूल

इस अवसर पर सिस्टर जीन मरिया, सिस्टर शुभाशांति, सिस्टर जिसमे, तेज डोभाल, शीला रमोला, ऋषिका, चरणजीत, ज्योति अग्रवाल, उजमा, ज्योत्सना डबराल, ललिता पैन्यूली,सबिता कृशाली, सरिता, पिंकी उनियाल, रीना भट्ट, मंजू नेगी, संगीता चौहान, ग्रेस, अंजुला बिष्ट, साक्षी भट्ट, श्वेता, गरिमा, नीता सुयाल, कमल बहुगुणा, सोमेन, मोनिका पाल, आयुष डोभाल, लाजवंती रौथान, सुनैना नेगी, सुनील नेगी, सोनू आयुषी, सानू विश्वकर्मा, सूर्यांश बड़ोनी, ममता नेगी, डॉ. विक्रम सिंह कठैत, अंजू नेगी, वीरू चौधरी, कैलाश सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने अमर शहीद श्री देव सुमन के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज की सेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *