देशहरिद्वार

हरिद्वार में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई: जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के आदेश पर अभियान शुरू

ताबड़तोड़ कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप राजस्व अधिकारियों की प्रभावी टीम उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, और अन्य राजस्व अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर तीन राजस्व ग्रामों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

भारत न्यूज़ लाइव

हरिद्वार: हरिद्वार में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के आदेश पर राजकीय और ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान शुरू किया गया है। उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के निर्देशन में तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की कड़ी निगरानी की जा रही है, और अतिक्रमण की सूचनाएं मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

ताबड़तोड़ कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, और अन्य राजस्व अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर तीन राजस्व ग्रामों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

बिशनपुर झरड़ा में अवैध कब्जा हटाया गया

ग्राम बिशनपुर झरड़ा में मै श्री साई ट्रेडिंग द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी। नायब तहसीलदार फेरूपुर की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि के बाद अतिक्रमणकारी को पर्याप्त अवसर दिए गए, लेकिन अतिक्रमण न हटाने पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने पुलिस बल की उपस्थिति में सवा दो बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

ग्राम सराय में रेडिमिक्स प्लांट का अतिक्रमण हटाया गया

ग्राम सराय में मैसर्स एसपी सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रालि द्वारा ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रेडिमिक्स प्लांट स्थापित करने की शिकायत पर राजस्व टीम ने अतिक्रमण की पुष्टि की। अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटाने का पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन कार्रवाई न होने पर उपजिलाधिकारी ने इसे हटवाने का आदेश दिया। ठेकेदार को रेडिमिक्स प्लांट 24 घंटे के भीतर स्वीकृत स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

बहादराबाद में सरकारी जोहड़ की भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया

ग्राम बहादराबाद में सरकारी जोहड़ की भूमि पर पिलर खड़े कर अतिक्रमण किए जाने का प्रयास किया गया, जिसे प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए जेसीबी द्वारा हटवा दिया। यह कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *