Bomb attack

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखंड (पंजीकृत ट्रेड यूनियन) की सदस्यता श्रमायुक्त /रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन उत्तराखंड ने घटाकर किया 20/-बीस रुपये वार्षिक

एडमिन भारत न्यूज़ लाइव

भगवानपुर l भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखंड एक पंजीकृत ट्रेड यूनियन है जिसका प्रांतीय कार्यालय तहसील भगवानपुर जनपद हरिद्वार में स्थित है l जिसका कार्य निर्माण क्षेत्र में लगे कर्मकारों को सदस्य बनाकर उन्हें सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का कार्य करना है l

बताते चलें कि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा पहले साधारण सदस्यता प्रवेश शुल्क रु ५००/- तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क रु २४०/- कुल रु ७४०/- (रु० सात सौ चालीस मात्र ) तथा विशिष्ट सदस्यता प्रवेश शुल्क ५००/- तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क रु १२०/- कुल रु ६२०/- (रु० छः सौ बीस मात्र ) थी l जिसे सदस्यों की मांग पर जांचोपरांत घटाकर श्रमायुक्त / रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन उत्तराखंड द्वारा अब साधारण सदस्यता प्रवेश शुल्क रु ०८/- तथा वार्षिक शुल्क रु १२/- कुल रु २०/-( रु० बीस मात्र ) विशिष्ट सदस्यता प्रवेश शुल्क रु० ४०/- तथा वार्षिक रु० ६०/- कर दिया गया है जो कि 01 मार्च २०२३ से लागू होगा l संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नवीनचन्द्र कुरील ने बताया कि वर्ष २०२३ में प्रदेश में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन ट्रेड यूनियन को-ओर्डीनेशन सेंटर (TUCC ) के द्वारा दिया गया है जिसे समय रहते पूरा करना है l उन्होंने सभी पदाधिकारी से अपील की कि इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लें l जिससे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *