देश

सरकार की नई पहल: जानें कैसे मिलेगा मुफ्त ईमेल पर क्यूआर कोड वाला पैन कार्ड

भारत न्यूज़ लाइव

भारत सरकार अब पुराने पैन कार्ड के स्थान पर क्यूआर कोड वाला नया पैन कार्ड जारी करने वाली है। यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या उनके पुराने पैन कार्ड की वैधता पर असर पड़ेगा।

क्या होगा पुराने पैन कार्ड का?

सरकार ने साफ किया है कि आपका पुराना पैन कार्ड वैलिड रहेगा, और आपको दो पैन कार्ड रखना गैरकानूनी नहीं होगा। इसके साथ ही, आप नए क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड को मुफ्त में अपनी ईमेल आईडी पर प्राप्त कर सकते हैं।

मुफ्त में ईमेल पर कैसे प्राप्त करें पैन कार्ड

  1. आवेदन प्रक्रिया: नए क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड को प्राप्त करने के लिए आपको NSDL की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा: NSDL पैन कार्ड सेवा
  2. जानकारी भरें: अपनी पैन कार्ड, आधार कार्ड और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
  3. वेरिफिकेशन प्रक्रिया: फिर एक नए पेज पर अपनी जानकारी की पुष्टि करें और ओटीपी प्राप्त करने के लिए विकल्प पर क्लिक करें।
  4. ईमेल पर पाएं: ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद, आपको आधे घंटे के भीतर आपका पैन कार्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

फिजिकल पैन कार्ड के लिए शुल्क

अगर आप फिजिकल पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, अगर आप विदेश में पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए 15 रुपये और भारतीय डाक शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

सरकार के इस कदम से नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा और पैन कार्ड प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और तेज बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *