
भारत न्यूज़ लाइव
झारखंड: झारखंड के खूंटी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय कसाई नरेश भेंगरा ने अपनी 24 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की जंगल में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को 40-50 टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस भयावह अपराध का खुलासा करीब दो हफ्ते बाद हुआ, जब 24 नवंबर को जोरडाग गांव के पास एक कुत्ते के मुंह में मानव शरीर के हिस्से देखे गए। मृतका और आरोपी दोनों खूंटी जिले के रहने वाले थे और पिछले कुछ वर्षों से तमिलनाडु में साथ रह रहे थे।
हालांकि, आरोपी ने अपनी प्रेमिका को बताए बिना झारखंड लौटकर किसी और से शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को छोड़कर फिर से तमिलनाडु अपनी प्रेमिका के पास लौट गया।
8 नवंबर को, जब वह प्रेमिका को लेकर खूंटी पहुंचा, तो उसने उसे अपने घर ले जाने की बजाय जोरडाग गांव के पास जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया, “आरोपी ने अपनी शादी की सच्चाई छुपाने के लिए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”
यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि रिश्तों के नाम पर छिपी क्रूरता को भी उजागर करती है।


