उत्तरप्रदेशक्राइममेरठ
Trending

मेरठ: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की नृशंस हत्या की, शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में भरा

भारत न्यूज़ लाइव

उत्तर प्रदेश l मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमें पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों हिमाचल में मौज-मस्ती करने चले गए। मामला तब सामने आया जब मुस्कान अपने मायके अकेले लौटी और उसकी मां ने दामाद सौरभ के बारे में पूछताछ की। पहले तो मुस्कान ने बात को टालने की कोशिश की, लेकिन बार-बार पूछने पर उसने सौरभ की हत्या की बात कबूल कर ली। यह सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए और मंगलवार को मुस्कान को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे, जहां पुलिस को पूरी घटना बताई गई।

25 फरवरी को मुस्कान का और 28 फरवरी को उसकी बेटी पीहू का जन्मदिन था। इसके चलते 24 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ आया और दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। चार मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली चीज मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी साहिल को बुलाया और दोनों ने मिलकर चाकू से सौरभ की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट और डस्ट से उसे पूरी तरह सील कर दिया।

मेरठ: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की नृशंस हत्या की
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव

सौरभ लंदन के एक मॉल में सेल्स मैनेजर था और उसके खाते में छह लाख रुपये थे। मुस्कान और साहिल ने रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद मुस्कान अपनी मां के पास गई और पैसों की मांग करने लगी। इस दौरान उसने सौरभ की हत्या की जानकारी भी परिजनों को दे दी। जब पुलिस को यह जानकारी मिली तो शुरुआत में उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। मुस्कान ने बताया कि शव एक नीले रंग के ड्रम में है, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो ड्रम में सिर्फ सीमेंट भरा हुआ दिखा। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया और जब दोनों से आमने-सामने पूछताछ की गई तो सच सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा में ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया, जहां शव के टुकड़े निकाले गए।

मुस्कान के भाई राहुल ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि सात मार्च से उनका भाई सौरभ लापता था। जब वह उसके घर पहुंचा तो ताला लगा मिला। उसने भाभी मुस्कान से फोन पर संपर्क किया, लेकिन मुस्कान ने सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद राहुल को अनहोनी की आशंका हुई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ड्रम खोलने के लिए मजदूरों को डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगा। हथौड़े और ड्रिल मशीन से सीमेंट को तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं खुला तो पूरा ड्रम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव के 15 टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सौरभ और मुस्कान की प्रेम कहानी 2016 में शुरू हुई थी, जब वे पड़ोसी थे। उसी साल सौरभ की मर्चेंट नेवी में नौकरी लगी और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। बाद में सौरभ ने नौकरी छोड़कर दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर तीन साल तक काम किया। इसके बाद वह लंदन चला गया और वहां एक मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा।

पति की गैरमौजूदगी में मुस्कान के पड़ोसी साहिल से अवैध संबंध बन गए। जब सौरभ को इस बारे में पता चला तो पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। इन झगड़ों से तंग आकर मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई।

हत्या के बाद मुस्कान ने अपनी पांच साल की बेटी को मायके भेज दिया और साहिल के साथ शिमला घूमने चली गई। जब वह वापस लौटी तो मां के सवाल करने पर उसने सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के वक्त बच्ची घर में मौजूद थी और दूसरे कमरे में सो रही थी।

हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और अन्य सबूत बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और षड्यंत्र रचने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read Also : उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के तबादले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *