RSS शताब्दी वर्ष: नई टिहरी से ‘गृह सम्पर्क अभियान’ की हुई शुरुआत

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में व्यापक गृह सम्पर्क अभियान की शुरुआत आज नई टिहरी के त्रिदेव मंदिर परिसर से की गई। यह अभियान 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा विधिवत रूप से की गई, जिसमें उत्साह और समर्पण का विशेष वातावरण देखने को मिला।
गृह सम्पर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर संघ के विचारों, कार्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाना है। स्वयंसेवक इस अवधि में विभिन्न परिवारों से मुलाकात कर सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन और राष्ट्रीय चेतना के संदेश को प्रसारित करेंगे।
अभियान के तहत परिवारों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्वयंसेवक समाज में व्याप्त सकारात्मक मूल्यों को प्रोत्साहित करते हुए सभी वर्गों के साथ संवाद स्थापित करेंगे, जिससे व्यापक सामाजिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिले।
संघ द्वारा आयोजित यह अभियान शताब्दी वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज को एकजुट कर राष्ट्र को सशक्त बनाना है। इच्छुक नागरिक भी इस अभियान में सहभागिता कर संघ की शताब्दी यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।



