क्राइमदेश

IB अफसर की रहस्यमयी मौत: रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, परिवार ने जताई साजिश की आशंका!

भारत न्यूज़ लाइव

केरल: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 24 वर्षीय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी, एम मेघा, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी लाश चक्काई रेलवे ट्रैक पर मिली, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन परिवार इस दावे को खारिज कर जांच की मांग कर रहा है।

क्या यह आत्महत्या थी या साजिश?
पुलिस के अनुसार, मेघा ट्रेन की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह फोन पर बात कर रही थीं और अचानक ट्रेन के सामने कूद गईं। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि उनका अपने एक सहयोगी के साथ ब्रेकअप हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थीं। हालांकि, उनके परिवार का दावा है कि मेघा को वहां जाने की कोई जरूरत नहीं थी और यह मामला संदिग्ध है।

आखिरी कॉल में छिपा राज?
मेघा तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के इमिग्रेशन विंग में काम कर रही थीं और घटना से कुछ देर पहले ही अपनी नाइट ड्यूटी खत्म की थी। उनके पिता ने बताया कि मेघा पिछले 13 महीनों से IB में कार्यरत थीं और ट्रेनिंग के दौरान ही उनके एक सहयोगी से संबंध थे। परिवार ने सवाल उठाया कि वह रेलवे ट्रैक पर क्यों गईं और उनकी आखिरी कॉल में क्या बातचीत हुई थी?

मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज!
पुलिस अब मेघा के क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कर रही है, जिससे उनकी आखिरी बातचीत और मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *