देशEducation

UGC NET DECEMBER 2024 परीक्षा: नई तिथियां जारी, जानें पूरी जानकारी

भारत न्यूज लाइव

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2024 के लिए नई परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षा अब 3 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 1 जनवरी से होने वाली थी।

UGC NET परीक्षा का उद्देश्य

यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

85 विषयों के लिए होगी परीक्षा

इस वर्ष UGC NET परीक्षा 85 विभिन्न विषयों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को उनकी विषयवार परीक्षा तिथि के अनुसार एग्जाम सेंटर जाना होगा।

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी आयोजित

UGC NET परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

1- पहली शिफ्ट : सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

2- दूसरी शिफ्ट : दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी?

UGC NET परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से आठ दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET एडमिट कार्ड और परीक्षा पैटर्न

एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होंगे। परीक्षा में 2 पेपर होंगे –

1. पेपर 1: सामान्य शिक्षण और अनुसंधान क्षमता।

2. पेपर 2: उम्मीदवार के चयनित विषय से संबंधित।

परीक्षा तिथियां डाउनलोड करने की प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ugcnet.nta.ac.in

2. होमपेज पर “परीक्षा तिथियां” लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी विषयवार परीक्षा तिथियां पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

UGC NET परीक्षा से संबंधित अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *