देहरादूनभगवानपुरलाइफस्टाइल

तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव)

भगवानपुर l खंड विकास अधिकारी कार्यालय भगवानपुर के सभागार में पी एल शाह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया । मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई और कुछ फरियादियों की तत्काल समस्या का समाधान कर शिकायत का निस्तारण भी किया गया । कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई ।

तहसील दिवस में कालूराम पुत्र मोतीराम निवासी भगवानपुर में बेदखल कार्यवाही हेतु ,सद्दाम पुत्र लल्लू निवासी साहपुर ने नाले की शिकायत, लियाकत पुत्र इदरीश निवासी ग्राम शाहपुर में पाइपलाइन समरसेबल के मुआवजे के संबंध , विक्की पंडित बजरंगी भगवान नवरात्र में मांस की दुकानें बंद कराए जाने के संबंध , कविता ग्राम प्रधान मोलना वाटर टैंक पानी तालाब संबंधी . तनुज त्यागी पुत्र पूरन चंद निवासी ग्राम च चुड़ियाला मोहनपुर में खंड विकास अधिकारी से 14 दिनों की सूचना के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 3 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस मौके पर आशीष मिश्रा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भगवानपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, तहसीलदार भगवानपुर, खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर, नवीन तिवारी परिवहन विभाग, धर्मराज श्रम प्रवर्तन, अधिकारी रुड़की अरुण कुमार सहकारिता विभाग, अरुण सैनी एडीओ समाज कल्याण, विवेक रवि जल संस्थान ,शिवलाल सिंह जिला उद्योग केन्द्र ,एम.ए खान अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ,ज्ञानेन्द्र बाल विकास परियोजना अधिकारी, दिगविजिय सिंह गन्ना विकास विभाग, अनुराग राठी खेल विभाग, सतेन्द्र एस.एस.आई पुलिस विभाग ,आदि कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *