क्राइमभगवानपुरहरिद्वार

मुआवजा मिलने के बाद भी नहीं हटाया गया रोड साइड का कब्जा

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज लाइव )
भगवानपुर । थाना क्षेत्रान्तर्गत थाने के पास पुल के नीचे एवं सर्विस रोड पर आये दिन जनता को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है । कभी कभी गाढ़ा मार्केट में इतना जाम लग जाता है कि भगवानपुर पुलिस को जाम हटाने में पसीने छूट जाते हैं। आखिर क्या है जाम का कारण ?

बताते चलें कि भगवानपुर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की तैनाती है । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट किसी भी तहलील में होना अपने आप में महत्व रखता है । लेकिन यहाँ आलम यह कि तहसील के बाहर रेड़ी वालों का जाम तो लगा ही रहता है। वहीं रसूखदार लोगों का पुल के नीचे साइड मे मकान और अधिकतर दुकानें है । जिन्हें हटाने के लिए सरकार ने दुकान / मकान मालिकों को मुआवजा भी उपलब्ध करा दिया है। लेकिन दुकान / मकान मालिकों ने अभी तक पूर्ण रूप से कब्जा नहीं हटाये हैं । कहीं -कहीं हटाये भी हैं तो कुछ हिस्सा । इस सम्बन्ध में अधिकृत अधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं मालिकों को अवैध कब्ज़ा स्वतः जल्द ही हटा लेना चाहिए l उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुशार जल्द ही कब्ज़ा मुक्त कराने की कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *