भगवानपुरलाइफस्टाइलहरिद्वार
ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एस०एस०पी० महोदय जनपद हरिद्वार के आदेश के क्रम में ग्राम खेलडी भगवानपुर में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव)
भगवानपुर | उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु आज दिनांक 25.03.2023 को ग्राम खेलडी भगवानपुर में एस०एस०पी० हरिद्वार के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सभी ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम/उत्तराखंड पुलिस एप का फीचर गौरा शक्ति/E-FIR /साईबर क्राईम के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । ग्राम वासियों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिस पर ग्रामीणों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया|



