क्राइमभगवानपुरहरिद्वार

बाल श्रम उन्मूलन के तहत चलाये गये अभियान के दौरान 01 बालक को नियोजित कर कार्य करते हुये मुक्त कराया, अभियोग पंजीकृत

नवीनचन्द्र कुरील ( एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )

भगवानपुर l भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत पंचायत मार्किट , चुडियाला रोड गाढ़ा मार्केट , गागल हेड़ी रोड रायपुर में दिनांक 05.03.2023 को जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार बाल श्रम उन्मूलन के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियोजक से मुक्त कराए जाने हेतु अविनाश सिंह भदोरिया (जिला प्रोबेशन अधिकारी हरिद्वार ) , एस. एस. रांगड ( सहायक श्रम आयुक्त हरिद्वार ), राजेन्द्र वर्मा ( नायब तहसीलदार भगवानपुर) ,धर्मराज (श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुडकी ),सोमा देवी व मंजू अग्रवाल ( सदस्य, बाल कल्याण समिति हरिद्वार ), आशीष कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता ) , श्री अजय कुमार ( वरिष्ठ सहायक श्रम विभाग रुड़की ) नवीन चन्द्र कुरील (अध्यक्ष, नवीन जन कल्याण संस्थान) एवं पुलिस कास्टेबल हरदयाल सिंह थाना भगवानपुर द्वारा टीम बनाकर अभियान चलाया गया l

बाल श्रम उन्मूलन हेतु भगवानपुर क्षेत्र में अभियान के दौरान टीम को प्रतिष्ठान मैसर्स हाजी सगीर डेयरी चुडियाला रोड भगवानपुर जिला हरिद्वार स्वामी जिंदा हसन पुत्र श्री हनीफ के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण के दौरान बालक उम्र 12 वर्ष निवासी बरेली उत्तरप्रदेश को उक्त प्रतिष्ठान पर नियोजित एवं कार्य करते हुए पाया गया, आयु सम्बन्धी कोई अभिलेख सेवायोजक द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये।जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 214/23 धारा- 3/14 बालक श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986 बनाम जिंदा हसन पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *