
नवीनचन्द्र कुरील (एडीटर भारत न्यूज लाइव )

भगवानपुर । आज दिनांक 30 मई 2023 को भगवानपुर के एक प्रसिद्ध होटल के सभागार में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब भगवानपुर द्वारा किया गया । जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की । सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों सहित उपस्थित पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता आदेश सैनी ” सम्राट ” तथा संचालन प्रेस क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार धीर सिंह ने किया । वरिष्ठ पत्रकार धीर सिंह ने पत्रकारिता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम हिन्दी अखबार आज के दिन 30 मई 1826 को “उदंत मार्तण्ड ” का प्रकाशन कलकत्ता से एक साप्ताहिक अखबार के रूप में प्रकाशित हुआ । जिसके सम्पादक जुगल किशोर शुक्ला थे । उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी एक क्रांतिकारी पत्रकार थे । उन्हें हिन्दी पत्रकारिता का स्तम्भ माना जाता है । गणेश शंकर विद्यार्थी ने जीवन पर्यन्त किसानों एवं मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया वे आजादी के आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे इसलिए उनका आज भी पत्रकारिता जगत में सम्मान पूर्वक नाम लिया जाता है। 1931 में कानपुर में दंगे हो रहे थे भाई-भाई खून की होली खेलने लगे और सैकड़ों निर्दोषों की जान चली गयी तब गणेश शंकर विद्यार्थी ने लोक प्रिय अखबार “प्रताप ” के सम्पादक थे। उन्होंने पूरे दिन दंगाग्रस्त इलाकों में घूम – घूम कर निर्दोषों की जान बचाई थी।

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने पत्रकारों को बीमा एवं बीमारी के इलाज हेतु सरकार से सहायता दिलवाने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही । उन्होंने कहा कि जो भी पत्रकार सरकार द्वारा बनाये गये मानक को पूरा करेगा उन्हें सारी सुविधाएं सरकार से दिलाने का कार्य करूँगी। वहीं पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से मेरे द्वारा प्रेस क्लब के लिए जमीन आंवटन हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत करा लिया गया है जल्द ही इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे ।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पत्रकारिता एक कठिन एवं जोखिम भरा कार्य है । उन्होंने कहा कि यदि मुझे राजनीति तथा लेखन के कार्य में से चुनने के लिए कहा जाय तो मैं सबसे पहले लेखन के कार्य का चुनाव करूँगा राजनीति को छोड़ दूँगा । उन्होंने कहा कि मैं लेखन के कार्य के बल पर विधायक , मुख्यमंत्री भारत का शिक्षा मंत्री बना । उन्होंने कहा मैनें आज भी लेखनीय नहीं छोड़ी है । बिना लेखन कार्य किया मुझे संतुष्टि नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि 80 के दशक में मैंने पौड़ी (जो कि 6000 मी की उंचाई पर है ) से साप्ताहिक अखबार निकाला । भौगोलिक स्थिति देखकर लोग कहते थे कि यहाँ अखबार नहीं चल पायेगा लेकिन उसके बाद भी मैंने संघर्ष किया और दैनिक अखबार निकाला । यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश के समय में विधायक बनने के उपरान्त भी लखनऊ सांध्य दैनिक अखबार निकाला ।उस समय अखबार निकालना कठिन था। आज सोशल मीडिया का जमाना है सूचना तुरंत मिल जाती हैं। उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता करने की अपील की। और कहा किया जोखिम तो लेना ही पड़ेगा क्योंकि यदि यह बीणा उठाया है तो डर कर काम न करें । उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रेस क्लब भवन हेतु पांच लाख रुपये स्वीकृत किये थे लेकिन जमीन नहीं मिल पायी । उन्होंने सभी को शुभ कामनाएं दी।

वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति ,पूर्व विधायक भाजपा देशराज कर्णवाल , पूर्व राज्य मंत्री वीरेन्द्र सैनी ,आम आदमी पार्टी से प्रेम सिंह , मण्डी समिति अध्यक्ष मंगलौर मधु चौहान , मण्डी समिति अध्यक्ष भगवानपुर राजकुमार कसाना , जीसान अली, प्रदीप शुक्ला, संरक्षक प्रेस क्लब सत्यापाल सिंह, शमसाद, संदीप राठौर, जसवीर सैनी, अध्यक्ष प्रेस क्लब अकरम राव तथा सदस्य आदिल राणा, नवीनचन्द्र कुरील ने अपने विचार व्यक्त किये।
अन्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदेश सैनी सम्राट ने अपने विचार रखे और शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर थाना भगवानपुर के थानाध्यक्ष राजीव राथौण स्टाफ सहित, स्थानीय सूचना इकाई के अधिकारी , पत्रकार नवीन कुमार ,ओमेश सैनी, मामचन्द मनरेगा यूनियन के क्रांतिकारी नेता बालचंद डा० मुकर्रम, दिनेश, सतीश सैनी, लियाकत कुरैशी, अनिल त्यागी सहित दर्जनों पत्रकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । कार्यक्रम लंच की व्यवस्था भी की गई थी।



