क्राइममंगलौरहरिद्वार

रंगदारी वसूलने के मामले में दो पत्रकार तथा फर्जी प्रधान गिरफ्तार

मंगलौर । थाना कोतवाली क्षेत्र में दो कथित पत्रकार मन्नवर कुरेशी तथा मुकेश देव एवं एक दबंग व्यक्ति फर्जी प्रधान इन्तजार के साथ चौपहिया वाहन से पीरपुरा गांव के उप प्रधान फरमान पुत्र मुस्तफा से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने पहुॅचे व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा निवासी फरमान पुत्र मुस्तुफा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह गांव का उपप्रधान है और वर्तमान प्रधान मुजफ्फर अली है जो कि बहुत साधारण किस्म का व्यक्ति है। फरमान ने बताया कि प्रधान का बड़ा भाई इन्तजार दबंग व्यक्तियों और अपने साथ तमंचे और बदमाश किस्म के लोग रखता है। इसके साथ ही वह अपने आपको ग्राम प्रधान दर्शाता है और ग्राम प्रधान बताते हुए अधिकारियों पर भी रौब गालिब करता है। फरमान के अनुसार इस मामले में उसका साथ मन्नवर कुरैशी और मुकेश देव नाम के व्यक्ति देते हैं जो कि अपने आपको पत्रकार बताते हैं।
फरमान ने कहा कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने उसे उप प्रधानी से हाथ धोने की धमकी दी। आरोप है कि मनोवर कुरैशी और मुकेश देव ने पांच लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि अगर पैसे ना दिए तो वह मीडिया का सहारा लेकर उसे बलात्कार के मामले में फंसा देंगे। और अपने चैनल पर स्टोरी चलाकर बदनाम कर देंगे। फरमान के अनुसार अपने आप को पत्रकार बताने वाला मुनव्वर 18 अप्रैल को बिजौली में उसके कार्यस्थल पर आया और आकर कहने लगा आपको गाडी मे बाहर बैठे मुकेश देव व ग्राम प्रधान इंतजार बुला रहे है तो इन तीनों ने 5 लाख रुपए की मांग फिर से की, और कहा कि अगर पैसे नही दिये तो उपप्रधानी से भी हाथ धोना पड़ेगा और बलात्कार के झूठे मुकदमे मे जेल जाना पडेगा।
फरमान ने बताया कि वह इस बात को हल्के में लेता रहा लेकिन 26 मई को इन तीनों का नाम लेकर कोई व्यक्ति आया जिसने 5 लाख रुपए मांगे फरमान के अनुसार उसने डर के मारे 20,000/- रू० दे दिये। फरमान ने बताया कि उसे डर है कि चैनल की आड़ में यह लोग उससे पैसे मांग सकते हैं। पुलिस ने मामले में मुकेश देव पुत्र लखन देव निवासी शिवालिक नगर रानीपुर,मनब्बर कुरेशी पुत्र हबीबुई रहमान निवासी कलियर और इंतजार पुत्र याकूब निवासी पीरपुरा मंगलौर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 406/23 धारा419,389,504,506, 386, 34 भा०द०वि० पंजीकृत किया । मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के पास से 17500 रुपए बरामद किए गये । पुलिस के मुताबिक इंतजार का पूर्व में 2005 से अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल,उपनिरीक्षक हाकम सिंह, उप निरीक्षक अकरम अहमद,कॉन्स्टेबल नितेश धस्माना और कांस्टेबल राजेश देवरानी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *