
नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )
भगवानपुर | दिनांक 24-5-22 को वादी प्रेमो देवी पत्नि जयप्रकाश निवासी मकान नं 212. निकट शिव मन्दिर, ग्राम व पोस्ट अजबपुरकलां देहरादून थाना नेहरू कालोनी देहरादून की तहरीर बाबत अभि0गण विनोद आदि द्वारा वादिया की जमीन ग्राम खेडी शिकोहपुर स्थित को फर्जी बैनामा तैयार कर बेचने के सम्बन्ध मे थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 452/22 धारा 420/467/468/471/120 बी आईपीसी बनाम विनोद कुमार आदि पंजीकृत कराया गया था जिसमे मु्ख्य अभियुक्त विनोद पुत्र रामसिह निवासी ग्राम हसनावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार लगातार फरार चल रहा था विवेचना के क्रम मे मुखविर की सूचना पर आज दिनांक 24-4-23 को अभियुक्त विनोद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक रावत कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ,कांस्टेबल पंकज रावत तथा अनिल सिंह मौजूद रहे |



