क्राइमभगवानपुरहरिद्वार

पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )

भगवानपुर l थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसाई कला में एक व्यक्ति द्वारा एक कुत्ते को रायफल से गोली मार दी गई l गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई l वहीं पास में खेल रही 04 वर्षीय नाबालिक लड़की गोली लगने से घायल हो गई l

पुलिस के मुताबिक दिनांक 21/06/23 को एक व्यक्ति तेलूराम पुत्र नेकी निवासी ग्राम मसाई कला के द्वारा राइफल से फायर कर कुत्ते की हत्या करने व फायर के दौरान पास में खेल रही 04 वर्षीय नाबालिक लड़की सृष्टि पुत्री अवनीश भी गोली लगने से घायल होने की सूचना थाना भगवानपुर को मिली थी। प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 01अदद रायफल 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 412 /23धारा 308, 429 आईपीसी व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम तेलूराम पंजीकृत किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 22/6/23 क़ो पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तेल्लूराम को हलजोरा तिराहे के पास से दबोचने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *