क्राइमहरिद्वार

24 घंटे के भीतर पुलिस ने एक और बाइक चोर गिरोह पकड़ा,एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )

झबरेड़ा l थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न जगहों से पुलिस ने एस.एस. पी. हरिद्वार के आदेश पर 24 घंटे के अन्दर एक और बाइक चोर गिरोह का पता लगा कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है l पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोरों ने बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे l पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराए गए 12 मोटर साइकिलें पकड़ी गई l

बताते चलें कि एस.एस.पी हरिद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध हटाने को लेकर मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं l जिससे हरिद्वार पुलिस दिन-ब-दिन सफलता के नए पायदान छू रही है l एसएसपी हरिद्वार की अचूक कार्यशैली अपराधियों पर भारी पड़ रही है l जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही वाहन चोरियों को लेकर शुरुआत से ही बेहद संजीदा एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा पुलिस टीमों को अपराधियों के गिरेबां तक पहुंचने के लिए नए नए सर्विलांस के तरीके अपनाए जाने एवं मैन्युअल पुलिसिंग पर फोकस करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *