
नवीनचन्द्र कुरील ( एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )
भगवानपुर l भगवानपुर में कितने उप जिलाधिकारी आते हैं और चले जाते हैं लेकिन अतिक्रमण की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है कभी कभी मंत्रियों या उच्चाधिकारियों के भ्रमण के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दिया जाता है लेकिन दूसरे दिन समस्या जस की तस हो जाती है l

बताते चले कि भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चुडियाला मोड़ से मार्केट एवं हरिद्वार बाई पास तक लोगों के द्वारा दुकान लगाकर या अपनी जमीन से अधिक रोड की तरफ कब्ज़ा कर रखा है जिससे राहगीरों को पैदल चलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और आये दिन जाम लगा रहता है l कभी कभी जाम के दौरान व्यक्तियों में आपसी मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है l पुल के नीचे जाम लग जाने पर भले ही थाना नजदीक हो पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण जाम हटाने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं l प्रशासन को चाहिए कि सड़क के किनारे कब्जे को हटवाए जिससे राहगीरों को आने जाने में आसानी हो सके l



