लाइफस्टाइल

जनपद चमोली के विभिन्न ग्रामों में लगा निर्माण श्रमिकों का जागरूकता कैम्प

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )

गोपेश्वर l भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखंड ( पंजी0 ट्रेड यूनियन ) के द्वारा जनपद चमोली के सरमोला ,तलवाड़ी ,जाख ,तथा दियारकोट में ग्राम प्रधान के सहयोग से कैम्प लगाकर निर्माण एवं संनिर्माण कार्यों में लगे कर्मकारों को जागरूक किया गया l

चमोली के जिलाध्यक्ष विजय चन्द्र एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा यूनियन के बारे में बताया गया l विजय चन्द्र ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि यूनियन पूरे प्रान्त में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए कार्य कर रही है l यूनियन का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराकर बोर्ड से मिलने वाले लाभ को दिलवाना है l इसी क्रम में जगह जगह कैम्प लगाये जा रहे हैं l

जिलाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सदस्यों को पंजीकरण के तुरन्त बाद उसका वारिस मृत्योपरांत सहायता लेने हेतु दावा करने का पात्र हो जाता है l मृत्योपरांत सहायता रू0 200000-00 ( रु० दो लाख मात्र ) मिलता है l वहीं पुत्री के विवाहोप्रान्त सहायता पंजीकरण के 100 दिन के उपरांत आवेदन पूर्ण कर जमा करने पर स्वीकृतोप्रान्त रु० 51000-00 ( रु० इक्यावन हजार मात्र ) सहायता DBT के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है l इसी तरह प्रसूति सहायता , छात्रवृत्ति सहायता ,टूल किट सहायता आदि उपलब्ध कराई जाती है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *