
नवीनचंद्र कुरील (चीफ एडिटर भारत न्यूज़ लाइव )
भगवानपुर l उत्तराखंड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान में भगवानपुर पुलिस बढ़ चढ़ कर कार्य कर रही है l सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है l
भगवानपुर पुलिस के अनुसार दिनांक ०८.०९.२०२३ को सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर कुछ लोग शोरगुल कर रहे थे और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे l पुलिस के द्वारा निरंतर चलाये जा रहे अभियान में १७ व्यक्ति खुलेआम शाम को शराब पीते पकड़ में आ गए l गिरफ्त में आये सभी व्यक्तियों के विरुद्ध ८१ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रु० चार हजार दो सौ पचास का जुर्माना वसूल कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया l हिदायत दी गई कि भविष्य में कभी सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी l पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक नरेन्द्र (चौकी प्रभारी मंडावर ) तथा उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे l



