भगवानपुरलाइफस्टाइलहरिद्वार

बेहेडेकी सैदाबाद गांव में दंगल का किया फिता काटकर उद्घाटन,सभी दंगल प्रेमियों को दी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं । ग्राम बिन्डू खड़क में गोगा जहारवीर जी महाड़ी मेला में बसपा के दिग्गज नेता सुबोध राकेश ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

नवीनचन्द्र कुरील (चीफ एडिटर भारत न्यूज़ लाइव)

भगवानपुर । बसपा के वरिष्ठ नेता बेहेडेकी सैदाबाद पहुंचकर गांव में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्धाटन बसपा नेता सुबोध राकेश ने किया। बसपा नेता सुबोध राकेश ने कहा “दंगल हमारे सबसे पुराने खेलों में से एक है। महाभारत में भी इसका उल्लेख मिलता है। आज के युवा शहरों की चकाचौध की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में हमारे खेल पिछड़ते जा रहें। युवाओं को ऐसे मंचों पर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। वही ग्राम बिन्डू खड़क में श्री जहारवीर गोगा जी की महाड़ी पर छड़ी पूजन के बाद मेला प्रारम्भ हो गया। शनिवार शाम को पूर्व राज्य मंत्री एवं बसपा के दिग्गज नेता सुबोध राकेश ने पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया ओर गोगा महाडी़ मेले का उद्घाटन किया। इस शुभ अवसर प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने बोलते हुए कहा कि श्री जाहरवीर गोगा जी ने हमेशा हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने का रास्ता बताया है। मेले में गोगाम्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है l इस शुभ अवसर पर विनय त्यागी, काला त्यागी,बॉबी त्यागी,अंकित त्यागी, बिलवा पहलवान, राजकुमार,अश्वनी अमरपुर,नवीन चौधरी,ओमकार राणा ,विश्वास त्यागी विजयपाल कश्यप, अंकित कश्यप,मांगेराम कश्यप,शिवकुमार कश्यप,,महेश पंडित , करण प्रधान, वेदपाल,होसिपाल,अनिल,इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *