क्राइमहरिद्वार

फिर पड़ी रात के अंधेरे में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार की अवैध खनन का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही की फनकार,दो ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज

नवीनचंद्र कुरील(चीफ एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव )

बुग्गवाला। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में रात्रि औचक निरीक्षण के दौरान फिर गिरी जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार की कार्यवाही की अवैध खनन का व्यापार करने वाले खनन व्यापारियों पर गाज।औचक निरीक्षण के दौरान अवैध खनन से लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रालियों को किया खनन विभाग की टीम ने सीज। जैसे ही रात्रि 11:00 बजे खनन विभाग की टीम कुड़कावाला गाँव के पास पहुँची तो वही टीम को खनन जॉन बंजारावाला में से खनन सामग्री से भरे हुए रोशनाबाद बिहारीगढ़ मुख्य मार्ग पर से आते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दिए तो वही टीम के द्वारा खनन सामग्री से भरे हुए दोनो ट्रैक्टर ट्रालियों को रोका गया और खनन से संबंधित दोनों ट्रैक्टर ट्रालियो के चालकों से ट्रैक्टर ट्रालियों में भरे खनन सामग्री के अवै दस्तावेज दिखाने के लिए बोला गया तो वही कोई भी अवै दस्तावेज नहीं दिखा पाए।वही टीम ने पकड़े यूके 17 एस 0796 ट्रैक्टर ट्राली में पाच घन मिटर रोडी से भरा हुआ पाया और वही दूसरे यूके 17 एल 6722 ट्रैक्टर ट्राली में भी पाच घन मिटर कोर सैंड भी भरा हुआ पाया गया वही टीम ने दोनो ट्रैक्टर ट्रालियों के चालकों पर ई रवन्ना ना होने के कारण उपखनिज को अवैध रूप से परिवहन कर रहे दोनो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज की कार्रवाई कर लामग्राट में स्थित स्टोन क्रेशर के मुंशी के सुपुर्द किया गया।और वही खनन जॉन बंजारावाला क्षेत्र में खनन विभाग की टीम के द्वारा रात्रि 2:00 बजे तक गस्त किया गया और वही क्षेत्र में टीम को शांति पाई गई, जिला खन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा बताया है की खनन विभाग की टीम के द्वारा लगातार दिन रात जिले के खनन के सभी क्षेत्रों में गस्ती की जा रही है और उन्होंने यह भी कहा है कि कम संसाधनो व स्टाफ के बीच भी अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार दिन-रात कार्यवाही चलती रहती है जो आगे भी कार्यवाही गतिमान है।औचक निरीक्षण में टीम में शामिल विवेक कुमार,सर्वेयर,माधो सिहं खनिज मोहर्रिर,और पीआरडी जवान पदम सिहं,जशवंत सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *