भगवानपुरलाइफस्टाइलहरिद्वार

भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा चलाया गया विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान

नवीनचंद्र कुरील (चीफ एडिटर ,भारत न्यूज़ लाइव )
भगवानपुर। दिनांक 10.09.2023 को अचानक एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर थाना भगवानपुर क्षेत्र में बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी/मजदूर/फड़/किरायेदार ठेली वाले व्यक्तियो के विरुद्ध वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया एवं उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। सुबह 7:00 ही 10 पुलिस वाले ग्राम चौल्ली शहाबुद्दीनपुर में पहुंचे और किराएदारों का सत्यापन शुरू कर दिया इतने पुलिस वालों को देख गांव में हड़कंप मच गया । एक दूसरे के यहां फोन जाने लगे गजब की बात है कि पुलिस ने रविवार का दिन चुना था । रविवार के दिन फैक्ट्री की छुट्टी रहती है जिससे किराएदार घर पर ही रहते हैं । सारे किराएदार मकान मालिक इतनी सुबह घर पर ही मिलते हैं । जिसके कारण चालान करने में आसानी हो जाती है।

बताते चलें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मंडावर के इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक उप निरीक्षक तथा पुलिसकर्मी ने गांव में 39 मकान मालिको के 3,90,000/-(तीन लाख नब्बे हजार ) रुपये के चालान काटे। 30 संदिग्धो को लिया हिरासत में भी लिया । 81 पुलिस एक्ट मे वसूला गया 6000/ रुपये संयोजन शुल्क भी वसूला गया। प्रताप कालोनी शाहपुर में भी सत्यापन कार्य चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *