
नवीन चन्द्र कुरील ( चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव)
हरिद्वार। लक्सर में भारतीय किसान यूनियन पटेल से जुड़े किसान आगामी 18 सितंबर 2023 को एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन पटेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी किरत सिंह, जिला अध्यक्ष धीरसिंह व तहसील अध्यक्ष पवन सैनी ने प्रेस वार्ता कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक भाकियू पटेल ने किसानों से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर तहसील प्रसाशन को ज्ञापन सौंपा गया था और चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन पटेल से जुड़े सभी किसान आगामी 18 सितंबर को लक्सर में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। चौधरी कीरत सिंह ने बताया कि आंदोलन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 18 सितंबर को लक्सर कोतवाली मोड पर बड़ी संख्या में उनके संगठन से जुड़े सभी किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर यहां पहुंचेंगे और यहां से एक विशाल रैली निकाली जाएगी जो कोतवाली मोड़ से शुरू होकर लक्सर तहसील कार्यालय पर समाप्त होगी इतना ही नहीं लक्सर तहसील में भी धरना दिया जाएगा।



