हरिद्वार

हर की पौड़ी हरिद्वार में पूजा अर्चना करने के उपरान्त नवनियुक्त एसएसपी परमेन्द्र डोभाल पहुँचे सीधे जिला पुलिस मुख्यालय , एसएसपी पद का लिया चार्ज ।

ननवीन चन्द्र कुरील ( चीफ एडीटर ,भारत न्यूज लाइव)

हरिद्वार । नवनियुक्त पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना कर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। यहां से सीधे जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर चार्ज ग्रहण करने के साथ-साथ अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई। शुक्रवार सुबह एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल सीधे हरकी पैड़ी पहुंच गए। हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर उन्होंने आमजन को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया। यहां से एसएसएपी सीधे रोशनाबाद जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत चार्ज ग्रहण किया। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक में राजपत्रित अधिकारियों को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए आमजन को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराध को लेकर बेहद ही संजीदा रहने की आवश्यकता है। इस तरह की किसी भी सूचना बिलकुल भी हल्के में न ले बल्कि तुरंत उस पर एक्शन लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *