उत्तराखंडहरिद्वार

सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, होगी बड़ी कार्यवाही – कर्मेंन्द्र सिंह DM

चीफ एडिटर , भारत न्यूज लाइव

हरिद्वार । कोतवाली क्षेत्र रानीपुर में शनिवार को अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी मजार नुमा धार्मिक संरचना को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी (डीएम) हरिद्वार के निर्देश पर की गई। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित टिहरी बांध परियोजना पुनर्निवास मंडल ऋषिकेश की सिंचाई विभाग की जमीन पर इस अवैध निर्माण को शनिवार को गिराया गया।

कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था और विभाग के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुलडोजर द्वारा संरचना को तोड़ा जा रहा है और पुलिस बल आसपास तैनात नजर आ रही है। डीएम हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जिसका नेतृत्व एसडीएम अजयवीर सिंह ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *