उत्तराखंडलक्सरहरिद्वार

सुल्तानपुर आदमपुर में भाईचारा एकता सम्मेलन: प्रेम और एकता के संदेश पर जोर

नवीन चन्द्र कुरील ( चीफ एडिटर , भारत न्यूज लाइव )

हरिद्वार । जनपद के लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में स्थित अड्डे वाली मस्जिद के समीप सोमवार को प्रमोद खारी ब्रिगेड उत्तराखंड के नेतृत्व में भाईचारा एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद खारी और विशिष्ट अतिथि हरदीप सिंह, अतहर हसन राही, सिंगर जावेद साबरी और सिंगर प्रिया पौडवाल सहित नगर के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के वक्ताओं ने भाईचारे के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भाईचारा प्यार और मौहब्बत को बढ़ावा देता है और देश की उन्नति के लिए यह आवश्यक है।

प्रमोद खारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी धर्मों के बीच इंसानियत और एकता का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि हमें नफरत की जगह मोहब्बत के फूलों को बरसाना चाहिए, जिससे देश में तरक्की और सामुदायिक एकता का माहौल बन सके।

अतहर हसन राही ने अपने भाषण में कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से नगरवासियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि हम सभी अपने-अपने धर्मों को मानते हुए एक माला के मोती हैं। कार्यक्रम में अजहर पटवारी, तौसीफ पटवारी, सादिक रही, तौसीफ सामानी, अफजल गुरु, सद्दाम पटवारी, वासिद अली सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *