
एडिटर भारत न्यूज़ लाइव
देहरादून l सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के आईएसबीटी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115 वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के त्योहारों के समय ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र की प्रशंसा की, जिसमें उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की। सीएम धामी ने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है, जिसके कारण लोगों को साइबर स्कैम के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। सीएम ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि यदि किसी को डिजिटल धोखाधड़ी या फ्रॉड से संबंधित कोई कॉल प्राप्त हो, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और अपनी समस्या की रिपोर्ट करें। इसके लिए http://cybercrime.gov.in पर भी जाकर जानकारी साझा की जा सकती है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।


