उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

रुड़की के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

रुड़की । सालियर में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि यह आग शुक्रवार रात करीब दो बजे शाकिर नामक व्यक्ति के गोदाम में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को घनी आबादी तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *